शुक्रवार, जून 27, 2025
होमHealthबिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दस

बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दस

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

वार्ड बॉय के रिश्तेदार में मिला कोविड-19

न्यूज ब्यूरो। बिहार में कोरोना पीड़ितो की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शनिवार को राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 10 हो गई। आज आरएमआरआई से मिली रिपोर्ट में एक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गौरकरने वाली बात ये है कि यहां कुल 90 लोगों के सैंपल की जांच हुई थीं। इनमें से 89 निगेटिव मिले, जबकि एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिलते ही हड़कंप मच गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि यह रिपोर्ट एक महिला की है, जो वार्ड बॉय की रिश्तेदार है।

अस्पतालो से आई अच्छी खबर

पटना के आईजीआईएमएस, पीएमसीएच और एम्स से राहत की खबर आई है। यहां शुक्रवार को भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव रही। शुक्रवार को इन अस्पतालो में कुल 18 लोगों का सैंपल जांच के लिए गया था। राज्य में अब तक दस मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें राजधानी पटना के पांच, मुंगेर के तीन, सीवान के एक, और नालंदा के एक व्यक्ति शामिल है। इस तरह मो. सैफ के संपर्क में आए अब तक छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसमें सैफ के अलावा उसके दो परिजन और शरणम अस्पताल से जुड़े तीन कर्मी और उनके परिजन शामिल हैं। स्मरण रहें कि मुंगेर निवासी मो. सैफ की मौत हो चुकी है। वह कतर से लौटा था।

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 945 हुई

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के 149 नए मामले सामने आने के बाद कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 945 हो गई हैं और दो मरीजों की मौत होने की बाद यहां मृतकों का आंकड़ा 21 हो गया है। देश में कोरोना वायरस के 67 मरीज ठीक हो चुके हैं।

प्रवासी मजदूरो को गांव पहुंचाना उचित नहीं है

नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि लॉकडाउन में विशेष बसों से लोगों को एक से दूसरे जगह भेजना ठीक नहीं है। इससे लॉकडाउन करने का कोई फायदा नहीं होगा। एक निजी न्यूजै चैनल से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि अगर इससे बीमारी फैलती है तो उसे रोक पाना मुश्किल होगा। नीतीश कुमार का यह बयान तब आया है जब दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार बसों के जरिए लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। नीतीश कुमार ने सुझाव दिया कि लोग जहां फंसे हुए हैं, उनके लिए उसी स्थान पर व्यवस्था किया जाए। कैम्प लगाकर सरकार उन्हें ठहराए और भोजन की व्यवस्था करे।

अमेरिका में हालात बेकाबू

अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीज एक लाख के पार पहुंच गए हैं। तेजी से आंकड़ों में बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका में 345 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अमेरिका में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है जिससे देश में बेरोजगारी का 38 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। अमेरिका में संक्रमण की वजह से लॉकडाउन है।

दुनिया में छह लाख से अधिक लोगो में कोरोना की पुष्टि

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस प्रकोप दुनिया को चपेट में ले चुका है और संक्रमण के मामले 6,15,970 के पार हो गई हैं। मौत की संख्या 25 हजार से ज्यादा हो गई है। करीब 21 हजार मरीज अभी गंभीर अवस्था में जूझ रहे हैं। हालांकि, अब तक करीब 1.28 लाख लोग पूरी तरह से स्वस्थ भी हुए हैं। जहां संयुक्त राज्य अमेरिका में संक्रमण के मामले सर्वाधिक हैं तो वहीं, यूरोप के इटली और स्पेन मौतों के आंकड़े में सबसे आगे हैं। इधर, दुनिया में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस से सबक लेते हुए अब बीजिंग ने जंगली जानवरों और कीड़े-मकोड़ों के शिकार और खाने पर रोक लगाने की तैयारी की है। इसके लिए बीजिंग प्रशासन ने कई नियम-कायदों का ड्राफ्ट तैयार किया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मुजफ्फरपुर में मीनापुर-टेंगराहा पथ के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण, NH-28 पर सुरक्षा खतरे की स्थिति

मुजफ्फरपुर में मीनापुर-टेंगराहा पथ के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी की गई...

टीआरपी रिपोर्ट: इस हफ्ते ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बना नंबर 1, टॉप 10 में इस शो की एंट्री

BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 24वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी...

अंकिता लोखंडे ने लाफ्टर शेफ सेट पर दी गुड न्यूज, प्रेग्नेंसी की खबर से चौंके फैंस

अंकिता लोखंडे, टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस, जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को...

FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत दोसांझ को निकालने की मांग की, पूर्व मैनेजर ने किया बचाव

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने करियर के सबसे बड़े विवादों...

More like this

FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ से दिलजीत दोसांझ को निकालने की मांग की, पूर्व मैनेजर ने किया बचाव

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने करियर के सबसे बड़े विवादों...

अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश: ISS पर डॉकिंग से पहले भारत का गौरवमयी क्षण

भारत के अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर जुड़...

पेट की सेहत सुधारने और पाचन समस्याओं को कम करने के लिए 10 सबसे प्रभावी खाद्य पदार्थ और जड़ी-बूटियाँ

जैसे-जैसे हम उम्र बढ़ाते हैं, हमारे शरीर का मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है, जिसके...

भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक माइलस्टोन: 25 जून, भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण...

इंदिरा गांधी आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक...

सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस की सुरक्षा में चलेंगे श्रद्धालु, ड्रोन से भी होगी निगरानी

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे सावन महीना नजदीक आ रहा है, कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर...

केला खाने के नुकसान: जानिए कैसे यह फल कुछ लोगों के लिए हो सकता है हानिकारक

KKN गुरुग्राम डेस्क | केला एक ऐसा फल है जो आमतौर पर सेहत के...

नासा ने एक्सियॉम-4 मिशन की नई लॉन्च तारीख घोषित की

KKN गुरुग्राम डेस्क | नासा ने अपने एक्सियॉम-4 मिशन की नई लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग के माध्यम से शरीर के सात चक्रों को जागृत करें

KKN गुरुग्राम डेस्क | पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 मना रही है।...

कैलेंडर का चक्र: 2025 और 1941 की समानता क्या मानी जाए संकेत या संयोग?

KKN गुरुग्राम डेस्क | दुनिया भर में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास संघर्ष के बीच, हाल ही...

प्रयागराज और अयोध्या के बीच जल्द ही ई-अटल इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी

KKN  गुरुग्राम डेस्क | उत्तर प्रदेश में पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन...

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में सात लोगों की मौत

KKN गुरुग्राम डेस्क | धार्मिक स्थल केदारनाथ से लौटते समय श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा...
Install App Google News WhatsApp